लोगों की राय

लेखक:

सत्यनारायण स्वामी

सत्यनारायण स्वामी (जन्म : 1939, बीकानेर, राजस्थान) : हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी, गुजराती और राजस्थानी भाषा में दक्ष साहित्यकार एवं प्रख्यात अनुवादक हैं। आप 1994 में राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर के पुस्तकालयाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए। राज्यसेवा से पूर्व आपने अभय जैन ग्रंथालय और सादूळ राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट, बीकानेर में भी अपनी सेवाएँ दी हैं। आपकी कृतियों में प्रमुख हैं – जयपुरी बोलियों का व्याकरण मुनि जिनविजयजी : जीवन और कार्य मृत्युंजय, महानायक (अनुवाद); रुक्मिणी मंगल (भाषांतरण एवं अनुवाद सहित संपादन), ख्यात देशदर्पण, कूर्मविलास (संपादन सहयोग); आदि। आप जागती जोग, अनुराग स्मारिका, वंदना स्मारिका, राजस्थानी गंगा और वाणी सरोवर आदि पत्रिकाओं से सक्रिय रूप से संबद्ध रहे हैं। आपको भुवनवाणी ट्रस्ट, लखनऊ से अनुवाद कार्य हेतु सर्वोच्च मानद उपाधि ‘भाषा सेतु चक्रवर्तिन' तथा साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार (2002) प्राप्त है।

यह पुस्तक/पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं

 

   0 पुस्तकें हैं|